खड़ी लॉरी में कार ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Updated at : 08 Jul 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
खड़ी लॉरी में कार ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

तारापीठ से कोलकाता लौटने के दौरान रविवार शाम को हुगली जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा सहित तीन लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

तारापीठ से कोलकाता आने के दौरान हुगली में हादसाबच्चा सहित तीन लोग घायल बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती मृतक व घायल बेहला के बनमाली लेन के निवासी संवाददाता, हुगली तालापीठ से कोलकाता लौटने के दौरान रविवार शाम को हुगली जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा सहित तीन लोग जख्मी हो गये. मृतकों की पहचान ईरा मन्ना (65) एवं सुमित जाना ( 51) के रूप में हुई है. घायलों के नाम रमानिया जाना (42), सौरजीत जाना (19) और सौरदीप जाना (12) बताये गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार, महानगर के बेहला के बनमाली लेन निवासी पांच लोग तारापीठ गये थे. रविवार शाम को कार से वापस लौट रहे थे. कार बर्दवान होकर कोलकाता की ओर आ रही थी. रथयात्रा के चलते सड़क पर कई जगह नो-एंट्री थी. दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया गया था. इसी बीच हुगली जिले के गुड़ाप स्थित वासीपुर में सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर सड़क के पास खड़ी लॉरी के पीछे जा टकरायी. कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे. सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है. उधर, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन के माध्यम से सड़क किनारे से हटाया गया. इसके बाद उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था स्वभाविक हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola