ePaper

बंगाल में तृणमूल विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Video Viral

Updated at : 06 Aug 2022 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में तृणमूल विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Video Viral

West Bengal News: चुंचुड़ा तृणमूल भवन में असित मजुमदार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विधायक अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि मेरी गाड़ी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वालों ने अटैक कर दिया. जुलूस निकालो. भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दो.

विज्ञापन

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. विधायक असित मजुमदार ने भाजपा का प्रचार कर रहे कार्यकर्ताओं को खुद लाठी लेकर दौड़ाया. असित मजुमदार ने खुद कई कार्यकर्ताओं को पीटा. अपने समर्थकों से कहा कि मारो. इस पर हमला कर दो.

असित मजुमदार का वीडियो वायरल

चुंचुड़ा तृणमूल भवन में असित मजुमदार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विधायक अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि मेरी गाड़ी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वालों ने अटैक कर दिया. जुलूस निकालो. भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दो. मोबाइल फोन पर असित मजुमदार कह रहे हैं कि जहां से मन करता है, जुलूस निकालो. चारों ओर जुलूस निकालो.

Also Read: उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से दूर रहेगी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, अभिषेक बनर्जी ने किया ऐलान
विधायक की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

हावड़ा जिला के चुंचुड़ा के खदीना मोड़ में शुक्रवार को भाजपा की रैली के दौरान तनाव भड़क उठा. तृणमूल विधायक असित मजुमदार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा गया. विधायक असित मजुमदार ने कहा कि वह चुंचुड़ा लौट रहे थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अकेला पाकर उनकी गाड़ी रोकी और उनके साथ मारपीट की.

भाजपा ने रैली पर हमला का लगाया आरोप

वहीं, भाजपा की ओर से विधायक पर आरोप लगाया गया कि उनके नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने भाजपा की रैली पर हमला किया. भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा गया. घटना के बाद तनाव फैल गया. सूचना पाकर पुलिस खदीना मोड़ पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया.

असित मजुमदार ने कार पर हमले का लगाया आरोप

तृणमूल विधायक ने कहा कि वह विधानसभा की स्थायी समिति की बैठक से लौट रहे थे. तभी उनकी कार को खदीना मोड़ पर रोककर अभद्र टिप्पणी की गयी और उन पर हमला किया गया. खदीना मोड़ में स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय में बैठक चल रही थी. इस बात की सूचना पाकर बैठक में उपस्थित तृणमूल कार्यकर्ता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया.

तृणमूल के नाश का समय करीब : शमिक

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि एक विधायक डंडा लेकर राजनीतिक विरोधियों के जुलूस पर हमला कर रहा है. इससे राज्य में हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि असित मजुमदार पुराने राजनीतिज्ञ हैं. वह इतनी जल्द कैसे आपा खो बैठे. भाजपा का आरोप है कि विधायक ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने का आदेश दिया और उनकी शांतिपूर्ण रैली पर हमला किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola