छेड़खानी के आरोप में बीएसएफ जवान हिरासत में

उलबेड़िया थाना अंतर्गत कुलगछिया इलाके में छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने मतदान ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के एक जवान को हिरासत में लिया है.
हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत कुलगछिया इलाके में छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने मतदान ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के एक जवान को हिरासत में लिया है. जवान का नाम योगिंदर पाल बताया गया है. पुलिस जवान से पूछताछ कर रही है. पीड़िता ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे वह मॉर्निंग वॉक कर रही थी. इसी समय बीएसएफ के दो जवानों ने उसकी तरफ अश्लील इशारे किये. इसका विरोध करने पर एक जवान उसके साथ छेड़खानी करने लगा. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और जवान को पकड़ लिया, जबकि दूसरा जवान वहां से भागने में सफल रहा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस जवान के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










