अवैध तरीके से सीमा पार कर रहे छह लोगों को बीएसएफ ने पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Mar 2024 9:20 PM
उत्तर बंगाल सीमांत, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कूचबिहार में अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश सीमा पार करने की कोशिश कर छह लोगों को पकड़ा है
कोलकाता. उत्तर बंगाल सीमांत, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कूचबिहार में अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश सीमा पार करने की कोशिश कर छह लोगों को पकड़ा है, इनमें चार बांग्लादेशी व दो भारतीय नागरिकों हैं. बांग्लादेशियों के नाम मोहम्मद रफीक मियां (30), मोहिदुल इस्लाम (27), मोहम्मद राशिद सरकार (23) और मोहम्मद असदुल एसके (25) हैं, जबकि पकड़े गये दो भारतीयों के नाम मोहम्मद सफीकुल (24)और मोइनुल मंडल (22) बताये गये हैं. गिरफ्तार किये गये तीन बांग्लादेशी नागरिकों ने बताया कि वे छह महीने पहले त्रिपुरा से अवैध तरीके से भारत में घुस आये थे. इसके बाद वे तमिलनाडु के तिरुपुर में विभिन्न कंपनियों में दर्जी का काम करने लगे. अन्य एक बांग्लादेशी असदुल ने बताया कि वह वर्ष 2020 में बेनापोल सीमा से अवैध तरीके से भारत में घुसा था. इसके बाद वह जम्मू चला गया था. चारों गत शनिवार को अवैध तरीके से वापस बांग्लादेश लौटना चाहते थे. इस काम के लिए उन्होंने पकड़े गये दो भारतीयों को रुपये दिये थे. सभी आरोपियों को कुचलीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










