बेड पर लहू लुहान मिला महिला का शव,पति फरार

Updated at : 18 May 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
बेड पर लहू लुहान मिला महिला का शव,पति फरार

महानगर के आनंदपुर इलाके में एक महिला को कमरे के बेड पर लहूलुहान हालत में पाया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. महानगर के आनंदपुर इलाके में एक महिला को कमरे के बेड पर लहूलुहान हालत में पाया गया. उसकी नाक से खून बह रहा था. घटना पूर्व पंचानन ग्राम में कच्चा हाउस में शुक्रवार सुबह की है. सूचना पाकर आनंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका का नाम मोनालिसा बाग (35) बताया गया है.

पुलिस को मकान मालिक ने इसकी सूचना दी. उसने बताया कि महिला को बिस्तर पर पड़ा देखा गया. उसकी नाक से खून बहकर बिस्तर में फैल गया था. गुरुवार सुबह से उसका पति भी फरार है. दोनों कूक बताये गये हैं. मकान मालिक ने यह भी बताया कि अक्सर पति-पत्नी में झगड़ते होते थे.

गुरुवार सुबह से कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही थी. शुक्रवार को खिड़की से झांक कर देखने पर भीतर महिला को लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस को इसकी खबर दी गयी. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि घरेलू झगड़े के कारण पति ने मोनालिसा की हत्या कर घर से फरार हो गया.

पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola