दो बहनों का घर में मिला लहू लुहान शव,हत्या की आशंका

Updated at : 18 May 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
दो बहनों का घर में मिला लहू लुहान शव,हत्या की आशंका

दक्षिण 24 परगना के टोलाहाट थाना क्षेत्र के गुरुदासपुर गांव में दो बहनों का उनके घर से लहूलुहान अवस्था में शव बरामद किया गया

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के टोलाहाट थाना क्षेत्र के गुरुदासपुर गांव में दो बहनों का उनके घर से लहूलुहान अवस्था में शव बरामद किया गया. दोनों ही अविवाहित थीं. मृतकों के नाम बासंती प्रमाणिक (45) और बिशा प्रमाणिक (55) थे. दो बहनें एक ही घर में रहती थीं. शुक्रवार सुबह एक पड़ोसी उनके घर में गया था और उसने घर के बरामदे में दोनों बहनों के शव लहूलुहान हालत में पड़े देखा. दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार के निशान थे. सूचना पाकर मौके पर टोलाहाट थाने की पुलिस पहुंची और दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गयी, जहां उनके मृत होने की पुष्टि की गयी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू की है. पुलिस ने मनीरथ नामक एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वह मृतकों की छोटी बहन का पति है. सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को जमीन रजिस्ट्री कराने से संबंधित किसी बात को लेकर मनीरथ और दोनों बहनों के बीच विवाद हुआ था. पुलिस ने आशंका जतायी है कि दोनों महिलाओं के सिर के पिछले हिस्से पर किसी भारी वस्तु से वार करने के बाद उनकी धारदार हथियार से हत्या की गयी होगी. बासंती और बिशा की तीन अन्य बहनें भी हैं, जिनका विवाह हो चुका है. उनके तीन भाई भी थे, जिनकी मौत पहले ही हो चुकी है. घर पर दोनों अविवाहित बहनें एक साथ रहती थीं. पुलिस मनीरथ से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola