संदेशखाली : तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के पीपडे़खाली इलाके में फेरीघाट के पास शनिवार को भाजपा समर्थकों ने तृणमूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के पीपडे़खाली इलाके में फेरीघाट के पास शनिवार को भाजपा समर्थकों ने तृणमूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा समर्थकों का कहना है कि संदेशखाली में हथियार बरामदगी की घटनाओं में तृणमूल के शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करना होगा. भाजपा समर्थकों ने इलाके में विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने इलाके में हथियार रखे हैं. इस दौरान उन्होंने हथियारों को बरामद करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और सीबीआइ जांच की मांग की. मालूम रहे कि शुक्रवार रात को संदेशखाली थाना के रामपुर के पीपड़ेखाली खेयाघाट इलाके में एक तृणमूल कार्यकर्ता गुलाम शेख को हथियार के साथ पकड़ा गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










