प्रवासी मजदूरों के मदद के लिए सामने आई भाजपा बंगाल इकाई. ‘शुरू की आर नाय कोरोना’ अभियान
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 2:31 PM
भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने ‘आर नाय कोरोना’ अभियान की शुरुआत की है.
कोलकाता : ‘आर नाय अन्याय’ के अपने राजनीतिक अभियान की तर्ज पर ही भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने ‘आर नाय कोरोना’ अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत पश्चिम बंगाल अथवा राज्य के किसी भी हिस्से में फंसे लोग पार्टी से संपर्क कर सकते हैं.
उन्हें केवल 9727294294 पर मिस कॉल करना होगा उसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क कर पूरी जानकारी लेंगे और हर आवश्यक मदद पहुंचाई जाएगी. पार्टी की ओर से अधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस बारे में जानकारी साझा की गयी है. इसमें कहा गया है कि अगर बंगाल का कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी हिस्से में जाकर फंस गया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस नंबर पर मिस कॉल कीजिए.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपसे संपर्क करेंगे और आपके परिजन, दोस्तों, जान पहचान के कोई भी व्यक्ति कहीं भी फंसे हुए हैं तो उन तक पार्टी की स्थानीय इकाई के जरिये तत्काल मदद पहुंचायी जायेगी. न केवल बंगाल से बाहर बल्कि राज्य के भी कोई भी जगह अगर किसी तरह की कोई मदद चाहिए तो इस नंबर पर मिस कॉल दिया जा सकता है. पार्टी के कार्यकर्ता संपर्क करके तुरंत मदद पहुंचाएंगे.
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से मुश्किल में फंसे लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है. यह नंबर है 1071. राज्य के किसी भी हिस्से में फंसे हुए लोग इस नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं. उन तक तत्काल प्रशासनिक मदद पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










