अगले दो दशक में बंगाल का हो जायेगा इस्लामीकरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 1:22 AM
तथागत राय ने कहा है कि अगर अभी पार्टी को लेकर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आने वाले 10 वर्षों में राज्य से भाजपा खत्म हो जायेगी और आने वाले दाे दशक में बंगाल का इस्लामीकरण हो जायेगा.
पूर्व राज्यपाल तथागत राय ने की टिप्पणी संवाददाता, कोलकाता लोकसभा चुनाव में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व राज्यपाल व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथागत राय ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद नेता अपने कार्यकर्ताओं के प्रति उदासीन हो गये हैं. अगर यही हालात रहे, तो आने वाले समय में भाजपा बंगाल में अस्तित्वहीन हो जायेगी. उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को खास संदेश देते हुए कहा है कि अगर अभी पार्टी को लेकर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आने वाले 10 वर्षों में राज्य से भाजपा खत्म हो जायेगी और आने वाले दाे दशक में बंगाल का इस्लामीकरण हो जायेगा. उन्होंने शुक्रवार को दोनों शीर्ष नेताओं को टैग करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा : प्रिय भाजपा केंद्रीय नेतृत्व! पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता इतने हताश हो चुके हैं कि अगले 10 साल में बंगाल में कोई भाजपा नहीं बचेगी. 20 साल में पश्चिम बंगाल मुस्लिम बहुल राज्य बन जायेगा और 30 साल में बंगाल व पूर्वोत्तर इस्लामिक बांग्लादेश का हिस्सा बन जायेगा. उल्लेखनीय है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सीटें 18 से घटकर 12 हो गयी हैं और चुनाव के बाद राज्य भर में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा हो रही है. आरोप है कि पार्टी के बड़े नेता इस हालात पर मुंह मोड़ कर बैठे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










