Bengal Weather Update : बंगाल में साल के अंतिम महीने में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Bengal Weather Update : सप्ताह के आखिर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल के तटीय जिलों, खासकर पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना में बारिश हो सकती है.
Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में सदी भले ही शुरू हो गई है लेकिन ठंड का अहसास अभी तक नहीं हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य दिसंबर से पहले बंगाल में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना नहीं है. लेकिन सर्दी का असर रहेगा. अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में रात और दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. कोलकाता में अब न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. हालांकि, दिसंबर की शुरुआत से तापमान फिर से गिरने की संभावना है.
दक्षिण बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान
सप्ताह के आखिर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल के तटीय जिलों, खासकर पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना में बारिश हो सकती है. उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्व और पश्चिम मिदनापुर में भी हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
30 नवंबर से उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर में बारिश हो सकती है. फिर 1 दिसंबर को दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर में बारिश होगी. फिर 2 से 4 दिसंबर तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मौसम फिर शुष्क रहेगा. बाकी कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है.
Also Read : ISKCON Video : ‘एक चिन्मय जेल में, लाखों चिन्मय सड़कों पर’ देंखे वीडियो
उत्तर बंगाल में सर्दी का कहर जारी
उत्तर बंगाल में सर्दी की स्थिति बनी हुई है. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है. वहां के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा 29 नवंबर को शुष्क रहेंगे.
Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने बांग्लादेश हिंसा पर केंद्र के रुख का किया समर्थन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




