Bengal Weather Update : कोलकाता समेत जिलों में अब रात में बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा

Bengal Weather Update : अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग को छोड़कर पूरे राज्य में फिलहाल शुष्क मौसम बना रहेगा.
Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. अलीपुर मौसम विभाग की मानें ताे उत्तर में हिमालयी क्षेत्र और दक्षिण में गंगीय बंगाल में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. अभी भी मौसम विभाग ने सर्दी के आगमन को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं दिया है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. बाकी कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है.
रात में गिर सकता है पारा
मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले तीन दिनों तक दक्षिण बंगाल के जिलों में रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. उसके बाद एक-दो दिन तक रात का पारा गिर सकता है. तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
उत्तर बंगाल में हल्की बारिश की संभावना
उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में सोमवार से बुधवार तक हल्की बारिश हो सकती है. शेष जिलों में कुल मिलाकर शुष्क मौसम का अनुभव होगा. पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि, मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो दिनों में उत्तर बंगाल में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. परिणामस्वरुप सप्ताहांत में उत्तर से दक्षिण तक सर्द मौसम दिखाई दे सकता है.
Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने विधानसभा उपचुनावों काे लेकर कह दी बड़ी बात, जानें यहां
कोलकाता का तापमान
सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है. कोलकाता में दिन भर आसमान साफ रहेगा. दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.
Also Read : Bengal Bypolls : तृणमूल ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप , कह दी ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




