ePaper

Bengal Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, बारिश की संभावना

Updated at : 22 Nov 2024 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, बारिश की संभावना

Bengal Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मुर्शिदाबाद, नादिया, बीरभूम, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा.

विज्ञापन

Bengal Weather Update :  बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना रहा है. अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो निम्न दबाव का असर पश्चिम बंगाल के तट पर पड़ने की संभावना नहीं दिख रही है. डिप्रेशन तमिलनाडु और श्रीलंका के तटों को प्रभावित कर सकता है.उसकी दिशा उसी ओर होगी. पश्चिम बंगाल में फिलहाल पारा गिरने की संभावना नहीं दिख रही है. अगले पांच दिनों तक उत्तर और दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होगा. हालांकि, अधिकांश जिलों में सुबह कोहरा छाया रहेगा.

हल्की बारिश की संभावना

उत्तर और दक्षिण बंगाल में ज्यादातर ‘शुष्क’ मौसम रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मुख्यतः शुष्क मौसम का अनुभव हो सकता है. इस सप्ताह की शुरुआत में तटीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
also read : Mamata Banerjee : बंगाल सरकार की यह योजना आपके लिये भी हो सकती है फायदेमंद,जानें कैसे

कई जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मुर्शिदाबाद, नादिया, बीरभूम, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा. शनिवार की सुबह पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, हुगली, बांकुड़ा और पश्चिमी मिदनापुर में कोहरा छा सकता है. उत्तर बंगाल में शुक्रवार को दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और शनिवार से जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola