ePaper

बैरकपुर: तृणमूल कार्यकर्ता पर युवक को पीटने का आरोप

Updated at : 05 Jul 2024 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
बैरकपुर:  तृणमूल कार्यकर्ता पर युवक को पीटने का आरोप

बैरकपुर: तृणमूल कार्यकर्ता पर युवक को पीटने का आरोप

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के सदर बाजार निवासी एक युवक को बुरी तरह से पीटकर घायल करने का आरोप तृणमूल समर्थित अपराधियों पर लगा है. आरोप है कि घटना के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया. पीड़ित की शिकायत है कि पिटाई के पीछे स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता सद्दाम का हाथ है. यह घटना मंगलवार रात करीब एक बजे हुई. मंगलवार रात एक बजे के करीब सदर बाजार निवासी उक्त शख्स अपने घर लौट रहा था. आरोप है कि उसी दौरान स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता सद्दाम अपने साथियों के साथ उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में वह शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जाता है कि वह घंटों बैरकपुर में सड़क किनारे पड़ा रहा. बाद में खबर मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. बाद में वहां उसका इलाज कर डॉक्टरों ने उसे वापस घर भेज दिया. लेकिन घर लौटने के बाद उसकी तबीयत फिर से खराब हो गयी. उसके बाद उसे कमरहट्टी के सागर दत्त अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बारे में बैरकपुर के चेयरमैन उत्तम दास ने कहा कि घटना की पुलिस जांच कर रही है. उन्हें पुलिस पर भरोसा है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola