महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस के सामने ही दुकानदार की जमकर पिटाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 1:04 AM
जिले के सिउड़ी थाना इलाके के कालिकापुर नमोपाड़ा में रविवार को एक दुकानदार द्वारा स्थानीय एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश मामले के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों उक्त दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी
बीरभूम. जिले के सिउड़ी थाना इलाके के कालिकापुर नमोपाड़ा में रविवार को एक दुकानदार द्वारा स्थानीय एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश मामले के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों उक्त दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी. वहीं दुकानदार के घर और दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट चलायी गयी. पुलिस के सामने ही यह सब कुछ हो रहा था और पुलिस मूक दर्शक बनी देख रही थी. बाद में भारी संख्या में पहुंची पुलिस और केंद्रीय बलों ने परिस्थिति को नियंत्रित किया. घटना के बाद गांव में उत्तेजना और तनाव कायम हो गया. आरोपी दुकानदार को पुलिस हिरासत में लेकर थाना ले गयी. पुलिस के समक्ष ही जमकर ग्रामीणों ने पथराव किया. दुकानदार का सिर फोड़ दिया गया. दुकानदार के बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. ग्रामीणों का आरोप है की उक्त दुकानदार के किराने की दुकान पर मोहल्ले की महिलाएं युवतियां सामान खरीदने जाती थी तो उनके साथ वह कई तरह का प्रलोभन देकर उनके साथ छेड़खानी करता था. इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी दिनों से रोष कायम था. रविवार को जब एक महिला सामान लेने दुकान में गई तभी दुकानदार ने उक्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश की. महिला द्वारा शोरगुल मचाने पर स्थानीय लोग जुट गये और उक्त दुकानदार की जमकर पिटाई की और उसके दुकान और घाव साथ ही बाइक पर तोड़फोड़ चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










