आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 51 अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 51 अरेस्ट

प्रदर्शन को हटाने के प्रयास में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें दो आईपीएस अधिकारी शामिल हैं.

विज्ञापन

दो आइपीएस अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी घायल पुरुलिया. शनिवार शाम कोटशीला स्टेशन पर आदिवासी कुड़मी समाज के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर रेल पटरी पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को हटाने के प्रयास में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें दो आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. अब तक 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुरुलिया जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. रविवार को अदालत में पेश किये गये गिरफ्तार आरोपियों में चार लोगों को पुलिस रिमांड बाकी को जेल हिरासत में भेजा गया. कुड़मी समाज के मुख्य सलाहकार अजीत प्रसाद महतो ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जतायी और जल्द रिहाई की मांग की. उन्होंने 25 सितंबर को पुरुलिया में पुलिस के अत्याचार के खिलाफ विरोध सभा आयोजित करने की घोषणा की. जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा कि पूरे जिले में रविवार को यातायात सामान्य रहा और गैरकानूनी आंदोलन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola