बंगाल में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : अभिजीत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान उत्तर एसडीओ कार्यालय में शनिवार को हुई घटना के खिलाफ भाजपा ने विक्षोभ जताया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान उत्तर एसडीओ कार्यालय में शनिवार को हुई घटना के खिलाफ भाजपा ने विक्षोभ जताया. भाजपा के लोगों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर एसडीओ चुनाव आयोग के नियम को ताक पर रख कर फॉर्म-7 जमा नहीं ले रहे हैं. भाजपा के बर्दवान जिलाध्यक्ष अभिजीत ता का आरोप है कि आज बंगाल में जैसे चुनाव आयोग के नियम की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं, हमलोग तृणमूल कांग्रेस व राज्य प्रशासन के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे.

बर्दवान एसडीओ कार्यालय में जो हुआ, वो सिर्फ भाजपाइयों पर हमला नहीं था – यह बंगाल के लोकतंत्र, महिला सुरक्षा व कानून के शासन पर सीधा हमला था. इल्जाम लगाया कि पुलिस व तृणमूल के उपद्रवियों ने मिल कर भाजपाइयों को पीटा, महिलाओं को छेड़ा. कार्यकर्ताओं को माता-पिता की गाली दी. अभिजीत ता ने आगे कहा कि ऐसे में संविधान कहां है, लोकतंत्र कहां है? बंगाल में महिलाएं असुरक्षित हैं. यदि पुलिस सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं जैसा बर्ताव करेगी, तो आम लोग कहां जायेंगे? असहमति की आवाजें सुरक्षित नहीं हैं, यहां तक कि धार्मिक मान्यताओं को भी नहीं छोड़ा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola