ePaper

ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण

Updated at : 03 Jan 2026 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण

चिंताजनक. सड़क निर्माण के कार्य में सरकारी फंड को धड़ल्ले से लूट रहे ठेकेदार

विज्ञापन

80 लाख की लागत से जामुड़िया के आनंदपुर में जिला परिषद की निगरानी में बन रही है सड़क टेंडर के आधार पर नहीं हो रहा कार्य, ग्रामीणों के आरोप को सभाधिपति ने माना सही ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग जामुड़िया. जामुड़िया प्रखंड के चुरुलिया ग्राम पंचायत अंतर्गत आनंदपुर इलाके में शैलाबाला बालिका विद्यालय से गोविंदपुर आठ नंबर मैदान तक करीब 80 लाख रुपये की लागत से बन रही साढ़े चार किलोमीटर की सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया. भारी विरोध के बीच निर्माण सामग्री को कार्यस्थल से हटाना पड़ा. शुक्रवार सुबह पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे. ग्रामीणों ने उन्हें दिखाया कि किस सड़क सड़क में घाटिया और एकदम कम सामग्री देकर कार्य किया जा है. जो सड़क बन रहा वह तो उंगलियों से कुरेदने से ही उखड़ जा रहा है. सभाधिपति ने माना कि कार्य में खामियां हैं. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि निविदा के शेड्यूल में जो है, उसके आधार पर कोई काम नहीं हुआ है. सड़क निर्माण में जो पैसा लगा रहा है, वह जनता के कर का पैसा है. सभाधिपति श्री बाउरी ने कहा कि पूरे राज्य में 20 हजार किलोमीटर रास्ता का काम हो रहा है. इलाके में कुछ कुछ जगह कमियां हो रही है, जिसे दूर करके कार्य किया जायेगा. गौरतलब है कि सड़क निर्माण में घाटियां सामग्री उपयोग करने, निविदा में जारी शेड्यूल के आधार पर काम नहीं होने को लेकर विभिन्न इलाकों से शिकायतें आ रही है. कुछ दिनों सालानपुर इलाके में भी इसप्रकार की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा था. जामुड़िया में भी सड़क निर्माण में धांधली का मामला सामने आया. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जिला परिषद के फंड से बन रही इस सड़क में तय मानकों की धज्जियां उड़ायी जा रही है. नियमों के मुताबिक निर्माण में 1 इंच की गिट्टी का उपयोग होना चाहिये, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा अत्यंत निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल की जा रही है. 10 दिनों पहले भी काम रुकवाया गया था. तब बीडीओ के आश्वासन पर काम शुरू हुआ, लेकिन स्थिति जस की तस है. ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए जामुड़िया के बीडीओ को लिखित ज्ञापन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola