बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दो वर्षीय बालक की हुई मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले मंगलकोट थाना इलाके के नतून हाट स्थित अस्पताल रोड के पास सड़क पर तेज गति से आ रही एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले मंगलकोट थाना इलाके के नतून हाट स्थित अस्पताल रोड के पास सड़क पर तेज गति से आ रही एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी. बाइक पर मौजूद दंपती समेत दो वर्षीय बालक सड़क पर छिटक कर गिर पड़े . पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने बालक को कुचल दिया. मौके पर ही बालक की दर्दनाक मौत हो गयी. दुर्घटना में परिजन आंशिक रूप से घायल हो गये. मृत बालक का नाम अनिमेष माझ��� (2) बताया गया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर दिया. बाद में पुलिस ने पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. बाइक चालक थाना क्षेत्र के बागदी पाड़ा के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम विधान माझी अपनी पत्नी और दो वर्षीय बालक को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. तभी नतून हाट के पास एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कटवा महकमा अस्पताल में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola