ePaper

आसनसोल एजी चर्च पर कब्जे को लेकर चर्च प्रबंधक समिति के दो पक्ष आपस में भिड़े

Updated at : 02 Nov 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल एजी चर्च पर कब्जे को लेकर चर्च प्रबंधक समिति के दो पक्ष आपस में भिड़े

बवाल. एजी चर्च पर लगे ताले तोड़ने को लेकर शनिवार रात से ही शुरू हुआ विवाद

विज्ञापन

एलआइसी मोड़ स्थित एजी चर्च में रविवार को भारी बवाल, पुलिस ने किया नियंत्रण आसनसोल. आसनसोल साउथ पुलिस फांड़ी अंतर्गत एलआइसी मोड़ के पास स्थित एसेंबली ऑफ गॉड चर्च (एजी चर्च) में रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया गया कि चर्च की संपत्ति पर कब्जा जमाने को लेकर वर्तमान प्रबंधन समिति और दूसरे पक्ष के सदस्यों में विवाद हो गया. दोनों ओर से लात-घूंसे चले, जिसमें पुरुषों के साथ कई महिलाएं भी घायल हुईं.

‘बाहरी लोगों ने किया हमला’- रेवियर जॉन रॉको

घटना के बाद एजी चर्च नार्थ इंडिया के वाइस चेयरमैन रेवियर जॉन रॉको ने कहा कि भीड़ में शामिल अधिकांश लोग चर्च के ‘बोना फाइड मेंबर’ नहीं हैं. ये बाहरी लोग हैं जिन्होंने मौजूदा प्रबंधक समिति के सदस्यों पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि इनकी पहचान और सदस्यता की जांच जरूरी है. रेवियर रॉको ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है और वे इसी उद्देश्य से सुबह से आसनसोल पहुंचे थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एजी चर्च नार्थ इंडिया सोसाइटी ट्रस्ट की संपत्ति है.

चर्च प्रबंधन में पुराना विवाद बना वजह

पिछले कई दिनों से चर्च की प्रबंधन समिति के दो पक्षों में विवाद चल रहा है. बताया गया कि चर्च के स्कूल में एडमिशन को लेकर जारी विवाद के बाद वर्तमान समिति ने चर्च में ताला लगा दिया था. इसके विरोध में दूसरे पक्ष ने धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी. शिकायत दर्ज होने के बाद चर्च परिसर में धारा 144 लागू की गयी थी.

शनिवार रात तोड़ा गया ताला, रविवार को हुई झड़प

शनिवार देर रात दूसरे पक्ष के लोगों ने चर्च का ताला तोड़ दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया. रविवार को दोनों पक्ष एजी चर्च गेट के सामने आमने-सामने आ गये. इसी दौरान दूसरे पक्ष ने अचानक मौजूदा समिति के सदस्यों पर हमला कर दिया. पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले. स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर किसी तरह हालात काबू में किए. बताया गया कि एजी चर्च प्रॉपर्टी को लेकर समिति में दो फाड़ हो चुकी है और मामला न्यायालय तक पहुंच गया है.

पुलिस में दर्ज हुई शिकायतें

इस मामले में सैमसन सम्यूल, पास्टर वंदना किस्कू, विजय कुमार प्रसाद, अनवेशा सिंह सहित कई लोगों ने थाने में संयुक्त शिकायत दर्ज करायी है. इसमें रेवियर वीसी जॉर्ज कुट्टी, रेवियर बाबू कोमू, रेवियर केपी राव, पास्टर राजा दे, रेवियर रोजर मिश्र और अन्य को आरोपी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola