भागीरथी में एक साथ दिखे दो घड़ियाल, डर से नदी में नहीं जा रहे लोग
घड़ियाल
कालना के भागीरथी नदी में दो घड़ियालों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. बारिश के कारण बढ़ा जलस्तर और घड़ियालों का दिखना मछुआरों और नदी किनारे रहने वालों के लिए चिंता का विषय बन गया है. वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है.
कालना से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
भागीरथी नदी में अचानक दो घड़ियालों की मौजूदगी ने कालना इलाके में सनसनी फैला दी है. भवा पगला मंदिर के पास नदी के पानी में एक साथ दो घड़ियाल तैरते दिखाई दिए. नदी में मौजूद लोगों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया.
नदी का जलस्तर बढ़ा
बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. ऐसे में नदी में दो घड़ियालों के दिखाई देने से नदी में उतरने वाले लोगों और मछुआरों की चिंता बढ़ गयी है. घड़ियालों को देखने के बाद लोगों ने नदी किनारे भीड़ लगा दी. घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आये हैं.
प्रशासन से निगरानी बढ़ाने की मांग
स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल निगरानी बढ़ाने और लोगों को नदी से दूर रखने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है. साथ ही घड़ियालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की गयी है, ताकि इन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोई कोशिश न हो.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोगों में दहशत का माहौल
अब सवाल यह है कि भागीरथी में ये घड़ियाल कहां से पहुंचे और क्या नदी में इनकी संख्या और भी अधिक है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता के साथ डर का माहौल है. मामले की जानकारी के बाद बुधवार सुबह से ही वन विभाग के कर्मचारी नदी किनारे नजरदारी चलाना शुरू कर दिए है.
Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








