एसआइआर सुनवाई के बीच तृणमूल कांग्रेस की विकास संवाद यात्रा

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 03 Jan 2026 9:47 PM

विज्ञापन

एसआइआर सुनवाई को लेकर परेशान आम वोटरों के साथ खड़े होने का संदेश देने के उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को दुर्गापुर में ‘विकास संवाद यात्रा’ शुरू की.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

एसआइआर सुनवाई को लेकर परेशान आम वोटरों के साथ खड़े होने का संदेश देने के उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को दुर्गापुर में ‘विकास संवाद यात्रा’ शुरू की. इसके तहत भिरंगी सहित वार्ड नंबर 14 के विभिन्न इलाकों में घर-घर जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए. यात्रा का मकसद आम लोगों की समस्याएं सुनना, एसआइआर सुनवाई से जुड़ी परेशानियों को दर्ज करना और वोटरों को यह भरोसा दिलाना था कि तृणमूल कांग्रेस उनके साथ है.

घर-घर जाकर समस्याएं सुनीं, उन्नयनेर पांचाली पेश

कार्यक्रम के दौरान तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया. एसआइआर से जुड़े नोटिस, नाम कटने के डर और दस्तावेजों को लेकर लोगों की चिंताओं को सुना गया. इस दौरान आम लोगों के सामने ‘उन्नयनेर पांचाली’ रखी गयी, जिसमें राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुए विभिन्न विकासमूलक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. तृणमूल नेताओं का दावा है कि यह यात्रा विकास की निरंतरता और आम लोगों का भरोसा बनाये रखने में अहम भूमिका निभायेगी.

तृणमूल का वार, भाजपा का पलटवार

इस कार्यक्रम में निगम प्रशासक मंडली की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी, ब्लॉक अध्यक्ष उज्ज्वल मुखर्जी, पूर्व पार्षद राखी तिवारी सहित तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. ब्लॉक अध्यक्ष उज्ज्वल मुखर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस वोटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पहले भी सड़कों पर रही है और आगे भी रहेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की लड़ाई यह सुनिश्चित करने की है कि किसी साजिश के तहत आम लोगों का नाम वोटर लिस्ट से ना हटे. वहीं, दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लखन घरुई ने तृणमूल की विकास संवाद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम केवल ड्रामा हैं और इससे लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता. उन्होंने दावा किया कि राज्य में हो रहे कथित भ्रष्टाचार को जनता समझ रही है और 2026 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola