बीडीओ से दुर्व्यवहार के मामले में तीन लोग हुए गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ से दुर्व्यवहार के मामले में तीन लोग हुए गिरफ्तार

बुधवार को बर्दवान अदालत में पेश करने पर आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. तीनों आरोपी आउसग्राम के बाशिंदे हैं.

विज्ञापन

पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के आउसग्राम-02 के बीडीओ चिन्मय दास से उनके कार्यालय में जाकर बदतमीजी और मारपीट की कोशिश करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके नाम अरूप मिद्दा उर्फ अहमद शम्स, आसरुक मंडल उर्फ हीरा तथा सकूर शेख बताये गये हैं. बुधवार को बर्दवान अदालत में पेश करने पर आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. तीनों आरोपी आउसग्राम के बाशिंदे हैं. मालूम रहे कि मंगलवार को बीडीओ कार्यालय में जब बीडीओ अन्य लोगों के साथ मीटिंग कर रहे थे, तभी अरूप मिद्दा अपने समर्थकों के साथ जबरन वहां पहुंच गया और कथित तौर पर बीडीओ से बदसलूकी की. बीडीओ से तभी तृणमूल के उप-प्रधान आदि ने वीडियो को बचाने की कोशिश की. उप-प्रधान के लोग जब अरूप मिद्दा की इस हरकत का वीडियो बना रहे थे तब अरूप मिद्दा के लोगों ने उप-प्रधान और उसके एक साथी को बुरी तरह पीट दिया. दोनों अस्पताल ने भर्ती है. इस घटना के बाद बीडीओ ने थाना में शिकायत की. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया. आरोपी ने अपनी सफाई में कहा है कि उसे मामले में नाहक फंसाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola