दुर्गापुर के पूर्व पार्षद के घर में हुई चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पूजा के पहले से ही शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. बीती रात दुर्गापुर के वार्ड चार के आइंस्टाइन इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद स्वरूप मुखर्जी के घर में लाखों की चोरी हो गयी. शनिवार सुबह खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गयी.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
पूजा के पहले से ही शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. बीती रात दुर्गापुर के वार्ड चार के आइंस्टाइन इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद स्वरूप मुखर्जी के घर में लाखों की चोरी हो गयी. शनिवार सुबह खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गयी. उल्लेखनीय है कि पार्षद के निधन के बाद उनकी पत्नी हेमी मुखोपाध्याय कुछ दिन पहले अपने मायके गयी थीं. शनिवार सुबह 10:00 बजे घर लौटीं, तो वहां पीछे का लोहे का गेट टूटा था. अंदर घुसकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी, सामान बिखरा हुआ था. पुलिस के समक्ष दावा किया कि लगभग 2.5 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गये हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










