सड़क हादसे में बाइकर की मौत
Updated at : 19 Aug 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जिले के आद्रा थाना क्षेत्र के बराकर-पुरुलिया राज्यमार्ग के डुमरा कुड़ी गांव के पास हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी.
विज्ञापन
पुरुलिया.
सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जिले के आद्रा थाना क्षेत्र के बराकर-पुरुलिया राज्यमार्ग के डुमरा कुड़ी गांव के पास हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक का नाम सुभाष चंद्र देवघरिया(48) और ठिकाना लिपानिया गांव बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुभाष चंद्र अपनी नयी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. रास्ते में जय बाबा ब्रह्म नारायण शिव मंदिर का पुनरुद्धार किया जा रहा था. इसके लिए मंदिर के पास ईंट-पत्थर व सरिये पड़े हुए थे. तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर ईंट के टुकड़ों व सरियों से होते हुए मंदिर के ग्रिल में जाकर फंस गयी. इसमें उसका चालक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे नजदीकी रघुनाथपुर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत करार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर संचालन कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाया और मंदिर के पास के रास्ते को साफ करने को कहा. शव को ऑटोप्सी के लिए भेज पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




