ePaper

जिले की 268 इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में 19 से शुरू होगी मैट्रिक और 12वीं की सेंटअप परीक्षा

Updated at : 13 Nov 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
जिले की 268 इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में 19 से शुरू होगी मैट्रिक और 12वीं की सेंटअप परीक्षा

AURANGABAD NEWS.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 नंवबर से शुरू होगी. इसके लिए विभाग ने प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली है. निर्बाध रूप से परीक्षा संचालन करने के लिए बोर्ड ने संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान को सीएस बनाया है.

विज्ञापन

बीएसइबी की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होगें 71270 परीक्षार्थी

2026 की फाइनल परीक्षा में शामिल होने के लिए नियमित, स्वतंत्र व क्वालिफाइग कोटि के विद्यार्थियों को उपस्थिति अनिवार्य

अनुपस्थित या फेल होने पर बच्चो को होगी दिक्कत, बोर्ड नहीं जारी करेगा एडमिट कार्ड

छुट्टी के दिन छोड़कर 19 से 26 तक होगी सेंटअप परीक्षा

औरंगाबाद/कुटुंबा

. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 नंवबर से शुरू होगी. इसके लिए विभाग ने प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली है. निर्बाध रूप से परीक्षा संचालन करने के लिए बोर्ड ने संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान को सीएस बनाया है. साथ ही बीएसइबी ने कई तरह के आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया है. बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति वर्ग कक्ष में 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें सेंटअप परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी. जानकारी के अनुसार 12वीं की सेंटअप परीक्षा जिले के सभी 268 इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में संचालित की जानी है. इसमें 92 राजकीयकृत और 146 अपग्रेड हाइस्कूल के अलावा 30 अफिलेयेटेड कॉलेज हैं. टेस्ट परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने जिला शिक्षा कार्यालय के माध्यम से सील पैक लिफाफे में प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराया है. साथ ही ओएमआर सीट और उत्तर-पुस्तिका भेजी जा रही है. इस बार की सेटंअप परीक्षा में मैट्रिक के 38,718 और इटंर के 32, 252 यानी कुल 71 हजार 270 छात्र-छात्राएं शामिल होगें. अगले वर्ष 2026 के फरवरी माह में आयोजित वार्षिक फाइनल परीक्षा शामिल होने वाले नियमित, स्वतंत्र व क्वालिफाइंग कोटि के विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में शामिल अनिवार्य कर दिया गया है. कतिपय कारणवश स्टूडेंट टेस्ट परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं, या फेल कर जाते हैं तो बोर्ड उनका एडमिट कार्ड निर्गत नहीं करेगा.

9:30 बजे से शुरू होगी सेंटअप परीक्षा

बिहार बोर्ड ने सेटंअप परीक्षा के लिए प्रोग्राम जारी कर दिया है. निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पहली पाली 9:30 बजे से लेकर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से 5:15 बजे तक संपन्न होगी. बोर्ड ने परीक्षार्थियों को प्रश्न- पत्र पढ़ कर ठीक से समझ लेने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है. शुरू दिन पहली पाली में आर्ट्स संकाय के दर्शनशास्त्र, कॉमर्स के इंटरप्रेनरशीप और साइंस संकाय के बच्चों की फिजीक्स विषय की परीक्षा होगी. इसी तरह से दूसरी पाली में आर्ट्स के पॉलिटिकल साइंस, कॉमर्स के अकाउंटेसी और साइंस के बच्चे केमेस्ट्री विषय की परीक्षा देंगे. वोकेशनल के स्टूडेंट क्रमशः फाउंडेशन कोर्स व इफेक्टिव सब्जेक्ट की परीक्षा देगें. इंटर की परीक्षा छुट्टी के दिन छोड़कर 19 से 26 नवबंर तक और मैट्रिक का टेस्ट 19 से 22 नवंबर जारी रहेगा. बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा के सारे नियमों को अनुपालन करने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया है. यहां तक कि प्रश्न-पत्र के सील खोलने के समय सीएस के साथ-साथ दो वीक्षकों को प्रश्न पत्र के पैकेट पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया है. कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन करने के लिए संबंधित संस्थान के शिक्षकों को वीक्षक के रूप में लगाये जाने है.

रफीगंज प्रखंड में सबसे अधिक परीक्षार्थी

इस बार मैट्रिक व इंटर में रफीगंज प्रखंड से सबसे अधिक मैट्रिक में 5404 और इंटर में 3781 स्टूडेंट सेंटअप हुए है. शिक्षा विभाग से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार सदर प्रखंड से मैट्रिक में 4179 व इंटर में 3401, बारूण प्रखंड से मैट्रिक में 3008 व इंटर में 2533 विद्यार्थी शामिल होंगें. इसी तरह से देव प्रखंड से मैट्रिक में 2558 व इंटर में 2533 ,दाउदनगर से मैट्रिक में 2640 व इंटर में 3090, गोह से मैट्रिक में 4136 व इंटर में 3140, कुटुंबा से मैट्रिक में 3797, मदनपुर से मैट्रिक में 3032 व इंटर में 2533, नवीनगर से मैट्रिक में 4306 व इंटर में 3613, ओबरा से मैट्रिक में 3096 व इंटर में 2839 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगें. इधर, हसपुरा प्रखंड से मैट्रिक में 2562 और इंटर में सबसे कम 1816 विद्यार्थी शामिल होंगें.

क्या कहते हैं अफसर

माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ भोला कुमार कर्ण ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने जिला कार्यालय को प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दी है. सेंटअप परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को मोबाइल या अन्य किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा कक्ष के अंदर जाने पर रोक है. अबसेंट रहने वाले बच्चो को फाइनल परीक्षा में शामिल होने के लिए बीएसइबी इजाजत नहीं देगी. विषयवार परीक्षा संपन्न होते के साथ ही संबधित विषय के टीचर मूल्यांकन जारी रखेगें. डीइओ ऑफिस के तहत्त हार्ड व सॉफ्ट कॉपी में बोर्ड को रिजल्ट सुपूर्द किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola