कल्ला और जुबली मोड़ पर चला सघन चेकिंग अभियान

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है.

विज्ञापन

आसनसोल.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. शनिवार को सबडिवीजन मजिस्ट्रेट(एसडीओ) विश्वजीत भट्टाचार्य के नेतृत्व में कल्ला मोड़ और जुबली मोड़ पर विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे. अभियान के तहत वाहनों की गहन जांच की गई. कागजात की जांच के साथ डिग्गी की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई. प्रशासन ने अवैध नकदी, हथियार, नशीले पदार्थ और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच की.

विधि-व्यवस्था बनाये रखने पर जोर

अधिकारियों के अनुसार इस तरह की नाका चेकिंग का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है. प्रशासन ने साफ किया कि संदिग्ध वस्तु मिलने पर जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आचार संहिता पालन सुनिश्चित करने की कवायद

अभियान का उद्देश्य प्रभावी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना, अपराध नियंत्रण व अवैध तस्करी पर रोक लगाना है. पुलिस के सहयोग से चलाये जा रहे इस अभियान को क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola