ड्रेन से बरामद हुआ लापता व्यक्ति का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
ड्रेन से बरामद हुआ लापता व्यक्ति का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

बीरभूम जिले के बोलपुर थाना इलाके के मुलुक के पास गुरुवार सुबह एक ड्रेन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

बोलपुर.

बीरभूम जिले के बोलपुर थाना इलाके के मुलुक के पास गुरुवार सुबह एक ड्रेन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान सबुज दलाल (42) के रूप में हुई है, जो विगत आठ दिनों से लापता था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ड्रेन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर महकमा अस्पताल भेजा. सबुज दलाल के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. शव मिलने के बाद मृतक के भाई और परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

परिवार के लोगों का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति माखन मिड्ढा पर संदेह जा रहा है. परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद माखन ने कुछ दिन पहले हत्या की धमकी भी दी थी. मौके से सबुज की साइकिल और जैकेट भी गायब बताये जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक ड्रेन में शव मुंह के बल पड़ा हुआ था. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola