कार्तिक पूर्णिमा पर 225 निशान के साथ निकली यात्रा

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रानीगंज में भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला. बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सुबह से धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसकी मुख्य आकर्षण 225 निशानों के साथ भव्य निशान यात्रा रही.

विज्ञापन

रानीगंज.

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रानीगंज में भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला. बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सुबह से धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसकी मुख्य आकर्षण 225 निशानों के साथ भव्य निशान यात्रा रही.

भव्य निशान यात्रा

निशान यात्रा की शुरुआत प्रातः श्री सीताराम जी मंदिर से हुई. यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां श्री हनुमान को ध्वजा अर्पित की गयी. श्री हनुमान चालीसा संघ रानीगंज के प्रमुख ओमप्रकाश बाजोरिया ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा पर यह निशान यात्रा निकाली जाती है. इस वर्ष यात्रा में 225 निशानों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. शहर “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर ” के जयघोष से गूंज उठा. महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित हुए.

धार्मिक महत्व

मंदिर के प्रधान पुरोहित विद्याभूषण पाठक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा हिंदू सनातन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन देव दीपावली मनायी जाती है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर दीपावली मनाते हैं. उन्होंने बताया कि शाम को मंदिर परिसर में असित कुमार उर्फ सीतु दा और जयप्रकाश बर्मन भजन प्रस्तुत करेंगे. इसके पश्चात कीर्तन और ज्योत प्रज्ज्वलन का आयोजन होगा.

निशान यात्रा के दौरान रानीगंज गुरुद्वारा कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी, बिस्कुट आदि की व्यवस्था की, जिसने सामुदायिक और धार्मिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया. संघ प्रमुख ओमप्रकाश बाजोरिया ने बताया कि बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर को “मनोकामना मंदिर ” भी कहा जाता है. मान्यता है कि जो भक्त सालासर हनुमान धाम नहीं जा पाते, वे यहां दर्शन कर समान पुण्य प्राप्त करते हैं. यह पूरा आयोजन श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक परंपरा की अद्भुत झलक प्रस्तुत करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola