आजाद नगर बस्ती में दो गुटों के बीच झड़प, 4 जख्मी

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल थाना क्षेत्र के रेलपार के चांदमारी के आजाद बस्ती क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद शनिवार सुबह इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

विज्ञापन

आसनसोल.

आसनसोल थाना क्षेत्र के रेलपार के चांदमारी के आजाद बस्ती क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद शनिवार सुबह इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज आसनसोल जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने सूरज नामक युवक को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

जुआ खेलने से रोकने पर हुआ विवाद

पीड़ित पक्ष के अनुसार, मोहम्मद नसीम और इलाके के कुछ युवक बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी सूरज अपने दोस्तों के साथ वहां जुआ खेलने पहुंचा. जब मोहम्मद नसीम ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि सूरज और उसके साथियों ने नसीम पर हमला किया. बीच-बचाव करने पहुंचे नसीम के पिता पर भी हमला किया गया. शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे सूरज ने अपने भाइयों और साथियों को फोन कर बुलाया. इसके बाद धारदार हथियार और लोहे की रड लेकर पहुंचे लोगों ने नसीम की पिटाई की और ईंट-पत्थरबाजी की. इस घटना में मोहम्मद तन्नू, मोहम्मद नसीम, शमीम और तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले में आसनसोल नार्थ थाना अंतर्गत फैजेआम पुलिस फाड़ी में मोहम्मद तन्नू की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

शिकायत में सूरज, समीर, बंटी, राज, जेलानी, शामू, खलील, आमिल और 10 अन्य अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं. आरोप है कि सूरज इलाके में अवैध जुआ अड्डा चलाता है और नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में भी संलिप्त है. घटना के बाद आजाद बस्ती और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है और जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola