फर्जी नंबर प्लेट और जाली दस्तावेजों से वाहन कारोबार का हुआ खुलासा

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

कुल्टी थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट और जाली आरसी बुक के सहारे अवैध रूप से वाहन चलाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

आसनसोल.

कुल्टी थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट और जाली आरसी बुक के सहारे अवैध रूप से वाहन चलाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ट्रक जब्त किया, जिसमें मौजूद डिशेरगढ़ पांच नंबर कॉलोनी निवासी सोहेल खान को गिरफ्तार किया गया.

जांच के दौरान सोहेल ने अपने नाम की आरसी बुक दिखाई, लेकिन ऑनलाइन सत्यापन में ट्रक कोलकाता के बीटी रोड निवासी हरदेव सिंह के नाम पर पंजीकृत निकला. ट्रक की तलाशी में ड्राइवर सीट के नीचे से एक और आरसी बुक बरामद हुई, जो कुल्टी के मिठानी इलाके के राजकुमार पांडे के नाम पर थी. पूछताछ में फाइनेंस कंपनी से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने की बात सामने आयी.

कुल्टी थाना के अवर निरीक्षक वसीम हुसैन ने बताया कि ट्रक बोड़ीरा कब्रिस्तान के पास पकड़ा गया. जांच में नंबर प्लेट और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है. आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ट्रक के असली मालिक की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola