करोड़ों की जमीन को लेकर दो गुटों में तनाव, टकराव की स्थिति

Updated:
विज्ञापन
करोड़ों की जमीन को लेकर दो गुटों में तनाव, टकराव की स्थिति

इसके कारण हीरापुर थाना अंतर्गत चित्रा इलाके में तनाव का माहौल है. बताया गया कि शनिवार को यहां दोनों गुटों की ओर से गुर्गे लाये गये थे

विज्ञापन

आतंकित हैं लोग

बर्नपुर. जमीन विवाद में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर दो व्यापारी गुटों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. इसके कारण हीरापुर थाना अंतर्गत चित्रा इलाके में तनाव का माहौल है. बताया गया कि शनिवार को यहां दोनों गुटों की ओर से गुर��गे लाये गये थे. ताकि वह जमीन की घेराबंदी की जा सके. लेकिन दूसरे गुट के विरोध के कारण घेराबंदी नहीं हो पायी. गौरतलब है कि यहां करोड़ों की जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है. शहर के एक कारोबारी का दावा है कि उन्होंने यह जमीन खरीदी है. वहीं दूसरे कारोबारी का दावा है कि यह जगह वर्षों से उसके नियंत्रण में है. वहीं उसने जमीन मालिक को वर्षों पहले करीब एक करोड़ रुपये दिये थे. अब दोनों कारोबारियों के बीच इस जमीन पर नियंत्रण लेना प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है. वर्षों पहले इस इलाके में एक दबंग के गुर्गों की चहल-पहल रहती थी. इस तनाव ने एक बार फिर से यहां गुर्गों की गतिविधि बढ़ गयी है. जिससे लोग आशंकित हैं कि कहीं फिर से तनाव के कारण गुर्गों में टकराव न हो जाये. वहीं पुलिस का कहना है कि वह लोग स्थिति पर नजर बनाये हुए है. वहां किसी तरह की अशांति नहीं होने दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola