नानूर बस अड्डे के शौचालय में फंदे से लटकी मिली किशोरी

Updated:
विज्ञापन

मृतका की पहचान देवी कोड़ा (14) के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

जांच में जुट गयी पुलिस बीरभूम. जिले के नानूर थाना क्षेत्र के नानूर बस अड्डे स्थित शौचालय से एक किशोरी का फंदे से लटका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाते ही नानूर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर महकमा अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान देवी कोड़ा (14) के रूप में की गयी है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार देवी कोड़ा अपनी चचेरी बहन के साथ नानूर बस अड्डे के शौचालय में नहाने गयी थी. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब देवी बाहर नहीं निकली, तो उसकी चचेरी बहन ने शोर मचा कर आसपास मौजूद लोगों को बुलाया. फिर शौचालय का दरवाजा खोला गया, जहां किशोरी का फंदे से लटका शव पाया गया. घटना की सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद शव को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके ऑटोप्सी के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने कहा कि किशोरी की आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं. पूरे मामले की हरसंभव पहलू से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola