आसनसोल : महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के ट्रेड सेल के प्रदेश संयोजक सुब्रत घाटी उर्फ मीठू घांटी ने एक विशेष प्रेस वार्ता में कहा कि महाकुंभ को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा रहा है. उन्होंने प्रयागराज में होने वाले इस महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया.
विज्ञापन
आसनसोल.
भारतीय जनता पार्टी के ट्रेड सेल के प्रदेश संयोजक सुब्रत घाटी उर्फ मीठू घांटी ने एक विशेष प्रेस वार्ता में कहा कि महाकुंभ को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा रहा है. उन्होंने प्रयागराज में होने वाले इस महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया. उन्होंने कहा कि हर 12 साल में महाकुंभ का आयोजन होता है. ऐसे में महाकुंभ को लेकर सभी सनातनी बेहद उत्साहित हैं. इसलिए सभी चाहते हैं कि वह इस दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सके. उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को लेकर चल रही तैयारी पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से महाकुंभ के लिए तैयारी की जा रही है. उसकी जितनी सराहना की जाये कम है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के हिंदू धर्मावलंबियों के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेन का प्रबंध किया जाये. उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर का उदघाटन हुआ था, उस समय विशेष ट्रेन का प्रबंध किया गया था. इसलिए यह बहुत अच्छा होगा कि अगर इस आयोजन के लिए भी विशेष ट्रेन का प्रबंध किया जाये. उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल से बात हुई है. उन्होंने भी उनके इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. इसके अलावा भाजपा के कई अन्य नेताओं विधायकों से भी उन्होंने इस संबंध में बातचीत की है. सभी ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार उनके इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेगी और इस क्षेत्र के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की सुविधा के लिए महाकुंभ तक जाने के विशेष ट्रेन का प्रबंध करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










