ePaper

कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ शिल्पांचल में जगह-जगह उबाल

Updated at : 30 Jun 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ शिल्पांचल में जगह-जगह उबाल

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परितोष बाउरी ने कहा कि ऐसी घटनाओं से अभिभावक असमंजस में हैं कि बच्चों को स्कूल, कॉलेज या कोचिंग भेजें या नहीं.

विज्ञापन

सिधु-कानू मूर्ति के सामने ””रास्ता रोको”” कर जताया आक्रोश

जामुड़िया. कोलकाता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी ने सिधु-कानू मूर्ति के सामने ””””रास्ता रोको”””” कार्यक्रम किया. इस दौरान जामुड़िया–दोमोहानी रोड को प्रतीकात्मक रूप से बंद कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी.

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परितोष बाउरी ने कहा कि ऐसी घटनाओं से अभिभावक असमंजस में हैं कि बच्चों को स्कूल, कॉलेज या कोचिंग भेजें या नहीं. प्रदेश कांग्रेस के सदस्य विश्वनाथ यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के हर विभाग से “दुर्गंध ” आ रही है और विकास के नाम पर सरकारी संपत्तियों की लूट मची है.

भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

फरीदपुर फांड़ी के सामने देर रात भाजपा का विरोध जुलूस

दुर्गापुर. दक्षिण कोलकाता की कानून की छात्रा से कॉलेज के अंदर सामूहिक बलात्कार और इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में भाजपा की ओर से फरीदपुर फाड़ी के सामने प्रदर्शन किया गया. रात करीब 12 बजे भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में फरीदपुर फाड़ी पहुंचे और हाथों में पोस्टर लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठी.

दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरूई ने कहा कि आरजी कर अस्पताल की घटना को अभी दस महीने भी नहीं हुए हैं, और अब फिर कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर पुलिस ने नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है और मुख्यमंत्री स्वयं महिला होते हुए भी महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगी.

इस प्रदर्शन में जिला महासचिव अभिजित दत्ता, भाजपा नेता पारिजात गंगोपाध्याय, महिला नेता मनीषा सिकदर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola