काकू, मैं आपकी बेटी जैसी हूं, शांति निकेतन में गिड़गिड़ाती रही नाबालिग, सामूहिक दुष्कर्म से दहली गुरुदेव की भूमि

Shantiniketan Minor Gangrape: बीरभूम के शांति निकेतन में नाबालिग से गैंगरेप की शर्मनाक घटना. होम में रहने वाली लड़की को पिता समान लोगों ने बनाया हवस का शिकार. ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी.
प्रमुख बातें
Shantiniketan Minor Gangrape| बोलपुर/बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पहले चरण का मतदान संपन्न होते ही मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. शांति निकेतन थाना क्षेत्र के महिदापुर इलाके के एक होम में रहने वाली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने में आया है.
बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग
सबसे दुखद पहलू यह है कि दरिंदगी करने वाले वही लोग हैं, जिन्हें पीड़िता अपने पिता समान काकू (चाचा) कहकर पुकारती थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है. आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.
मिन्नतें करती रही बच्ची- काकू, मैं आपकी बेटी जैसी हूं…
अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने जो आपबीती सुनायी, उसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जायें. नाबालिग ने बताया कि उसने आरोपियों के पैर पकड़ लिये थे. वह बार-बार कह रही थी- काकू, मैं आपकी बेटी की तरह हूं. मुझसे ऐसा मत करिये. मैं आपका पैर पकड़ती हूं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हैवानियत पर ठिठोली करते रहे दरिंदे
पीड़िता के अनुसार, बलात्कारियों पर मासूम की मिन्नतों का कोई असर नहीं हुआ. वे ठिठोली मारते रहे और एक के बाद एक दरिंदे उससे कुकर्म करते रहे. पीड़िता ने बिलखते हुए कहा कि वह जिंदा रहेगी या मर जायेगी, उसे नहीं पता, लेकिन वह चाहती है कि उसके साथ हैवानियत करने वालों को मौत से कम सजा न मिले. पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें : बीरभूम सामूहिक बलात्कार पीडि़ता के लिए बनाया जा रहा मकान
शांति निकेतन थाने का घेराव, ग्रामीणों का अल्टीमेटम
घटना की खबर फैलते ही महिदापुर के ग्रामीण सड़कों पर उतर आये. उत्तेजित ग्रामीणों ने शांति निकेतन थाने को चारों तरफ से घेर लिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विश्व भारती जैसी पवित्र भूमि पर ऐसी घटना ने जिले को कलंकित कर दिया है. ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि 48 घंटे के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए, तो उग्र आंदोलन शुरू हो जायेगा.
इसे भी पढ़ें : West Bengal : बीरभूम में आदिवासी किशोरी से गैंगरेप, नानूर थाने में केस दर्ज
Shantiniketan Minor Gangrape: पुलिस की कार्रवाई और जांच
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गयी है. आरोपियों की पहचान हो गयी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें
बीरभूम सामूहिक बलात्कार:एनसीडब्ल्यू पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट
Birbhum Massacre: पीएम मोदी ने बीरभूम में 8 लोगों को जिंदा जलाने के मामले में दिया ये बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




