बांकुड़ा में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन
बांकुड़ा में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी

खबर मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिष्णुपुर पंचेत वन विभाग भेज दिया.

विज्ञापन

साथी तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन

बांकुड़ा. बांकादाह-जयरामबाटी मार्ग पर एक वयस्क नर तेंदुए का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना बिष्णुपुर वन प्रभाग के बांकादाह रेंज के शोल बिट के पचधारा इलाके की है. गुरुवार रात स्थानीय लोगों ने सड़क पर मृत तेंदुए को देखा और वन विभाग को सूचना दी. खबर मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिष्णुपुर पंचेत वन विभाग भेज दिया. तेंदुए के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाये गये. वनकर्मियों का प्रारंभिक अनुमान है कि उसकी मौत किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुई होगी.

संभावित साथी की तलाश में रातभर सर्च अभियान

वन विभाग के अनुसार मृत तेंदुआ वयस्क नर था, इसलिए संभावना है कि उसका साथी पास के जंगल में मौजूद हो सकता है. इस आशंका को ध्यान में रखते हुए वनकर्मियों और अधिकारियों ने हाथी दस्ते के 15 सदस्यों के साथ जंगल में रातभर खोजबीन की. हालांकि दूसरा तेंदुआ दिखाई नहीं दिया, लेकिन जंगल में कई ताजे पैरों के निशान मिले हैं. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे निशान मृत तेंदुए के हैं या उसके साथी के.

ग्रामीणों में भय, वन विभाग ने दी चेतावनी

तेंदुए के शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने इस इलाके में कभी तेंदुआ नहीं देखा था. जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है, क्योंकि वे प्रतिदिन पत्ता बीनने और लकड़ी लाने जंगल जाते हैं. लोगों ने मांग की है कि यदि दूसरा तेंदुआ है, तो उसे जल्द पकड़ा जाए ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. वन विभाग ने पुष्टि की है कि बांकुड़ा के जंगल में कम-से-कम एक तेंदुआ मौजूद है. अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बिना जरूरत जंगल में न जाने की अपील की है. विभाग ने साथी तेंदुए की तलाश और इलाके की निगरानी तेज कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola