ePaper

स्कूल के अकाउंटेंट ने उड़ाये छह लाख रुपये, गिरफ्तार

Updated at : 02 Nov 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के अकाउंटेंट ने उड़ाये छह लाख रुपये, गिरफ्तार

रविवार को आरोपी को महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

विधान नगर स्थित निजी अंग्रेजी स्कूल से नगदी और सामान की चोरी का मामला, आरोपी चार दिन की पुलिस हिरासत में दुर्गापुर. दुर्गापुर के विधान नगर फांड़ी की पुलिस ने एक निजी अंग्रेजी स्कूल के अकाउंटेंट मनीष नारायण को छह लाख रुपये नकद और कीमती सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है. रविवार को आरोपी को महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. मनीष नारायण मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है और बीते कई वर्षों से स्कूल के पास किराये के मकान में रह रहा था. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से स्कूल के अकाउंट से रुपये गायब होने की बात स्कूल प्रबंधन के ध्यान में आ रही थी. इसके बाद स्कूल के कार्यालय से एक कूलर और वॉशिंग मशीन भी गायब हो गये. मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रशासन ने न्यू टाउनशिप थाने के विधान नगर फांड़ी में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.

पुलिस ने रात में किया गिरफ्तार, जांच जारी

शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात मनीष नारायण को गिरफ्तार किया. जांच अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पत्र के अनुसार आरोपी पर छह लाख रुपये नकद, एक वॉशिंग मशीन और एक कूलर चोरी करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की रकम और सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola