चार साल से लूटता रहा इज्जत, आखिर मेहनतकश महिला ने लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन
चार साल से लूटता रहा इज्जत, आखिर मेहनतकश महिला ने लगायी गुहार

निर्माण साइट पर कार्य के दौरान एक श्रमिक ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसने अंतरंग पल की तस्वीर चुपके से ले ली.

विज्ञापन

आसनसोल/रानीगंज. रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीसायर मोड़ कदमतला इलाके की निवासी व निर्माण कार्यों में दिहाड़ी श्रमिक का कार्य करने वाली एक महिला ने पिछले चार सालों से अपने उपर हो रहे यौन अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायी और उनकी शिकायत के आधार पर अदालत के निर्देश से आसनसोल महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई. यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी के बाद घरेलू विवाद के कारण महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है. वह अपनी नाबालिग बच्ची को लेकर कदमतला इलाके में अकेले रहती है. निर्माण साइट पर कार्य के दौरान एक श्रमिक ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसने अंतरंग पल की तस्वीर चुपके से ले ली. आरोपी ने तस्वीर को सार्वजनिक करने का डर दिखाकर महिला के साथ पिछले चार सालों से जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था. आखिरकार महिला ने इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी. इस शिकायत के आधार पर आरोपी शुभेंदु गराई के खिलाफ महिला थाना आसनसोल में कांड संख्या 89/25 में बीएनएस की धारा 126(2)/75(1)/115(2)/351(2)/69 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. निर्माण कार्य में दिहाड़ी श्रमिक इस महिला द्वारा अपने खिलाफ हुए अत्याचार का विरोध करने का निजी कुछ संगठनों ने समर्थन किया है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि विवाह के बाद पति के साथ घरेलू विवाद होने के कारण वह अपनी बेटी के साथ रानीगंज कदमतला इलाके में अकेले रहने लगी. नाबालिग बेटी और अपना पेट पालने के लिए वह निर्माण कार्यों के दिहाड़ी श्रमिक का कार्य करने लगी. इसी दौरान एक मजदूर (मिस्त्री) से शुभेंदु गराई से उसका परिचय हुआ. आरोपी ने महिला की आर्थिक और सामाजिक अलगाव का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. धमकी और दाबाव के कारण वह विरोध नहीं कर सकी. आरोपी ने महिला की जानकारी के बगैर उसकी अंतरंग तस्वीरें खींच ली. इन तस्वीरों का इस्तेमाल करके आरोपी पिछले चार सालों से महिला का यौन शोषण कर रहा है. महिला को उसकी तस्वीरें लीक करके, उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के साथ शारीरिक क्षति पहुंचाने का डर दिखाता रहा. आखिरकार महिला इन धमकियों से तंग आकर इसका विरोध किया. जिसपर आरोपी ने उसे धमकी दिया कि किसी को भी इस घटना की जानकारी देने पर वह उसे जान से मार देगा. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से वह मानसिक अवसाद की शिकार हो गयी है और अपने साथ नाबालिग बेटी की जान भी खतरे में महसूस कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola