ePaper

दुर्गापुर नगर निगम में हुआ फेरबदल डिप्टी चेयरमैन बने धर्मेंद्र यादव

Updated at : 02 Nov 2025 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर नगर निगम में हुआ फेरबदल डिप्टी चेयरमैन बने धर्मेंद्र यादव

श्री यादव ने सबका आभार जताते हुए नये दायित्व के निष्ठापूर्वक निर्वहन की बात कही.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद उठाया गया कदम

दुर्गापुर. राज्य की मुख्यमंत्री ने कुछ माह पहले प्रशासनिक बैठक में दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड के कामकाज पर सवाल उठाते हुए एक को छोड़ बाकी सभी सदस्यों को बेकार (अपदार्थ) बता कर फटकार लगायी थी और फेरबदल करने का निर्देश दिया था. उसके बाद राज्य के शहरी विकास नगरपालिका विभाग (पश्चिम बंग) की ओर से दुर्गापुर नगर निगम के वाइस चेयरमैन के रूप में धर्मदे यादव को नियुक्त किया गया. शनिवार को यह जानकारी विभाग से पत्र जारी कर दे दी गयी. वहीं, वाइस चेयरमैन के पद पर पहले से आसीन अमिताभ बनर्जी (जौहर दा) को निगम प्रशासक मंडली सदस्य में शमिल किया गया है.

निगम के वाइस चेयरमैन का पद मिलने के बाद धर्मेंद्र यादव के कार्यालय में समर्थकों की भीड़ जुट गयी और सभी ने उन्हें दिल से बधाई दी. श्री यादव ने सबका आभार जताते हुए नये दायित्व के निष्ठापूर्वक निर्वहन की बात कही.

तीन वर्ष पहले से पूरी हो गयी है निगम की मियाद, प्रशासक मंडली से संचालन

दुर्गापुर नगर निगम का 5 वर्षों का कार्यकाल 2022 में समाप्त हो गया था. उसके बाद पांच सदस्यों को लेकर प्रशासक मंडली बनाई गई थी. जिसमें चेयरमेन (पूर्व मेयर) अनिंदिता मुखर्जी, वाईस चेयरमैन अमिताभ बनर्जी के अलावा प्रशासक मंडली सदस्य के रूप में राखी तिवारी, धर्मेंद्र यादव एवं दीपांकर लाहा को नियुक्त किया गया था.तब से इन पांच सदस्यों पर दुर्गापुर नगर निगम का 43 वार्डो में विकास कार्य संभालने का जिम्मा है.

हालांकि समय समय पर सीपीएम , कांग्रेस एवं भाजपा की ओर से प्रशासक मंडली के कार्य प्रणाली की विफलता को मुद्दा बनाकर आंदोलन किया जाता रहा है.

जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उद्देश्य

नये वाइस चेयरमैन पद पर नियुक्त धर्मेंद्र यादव दो बार के पार्षद, एक बार बोरो चेयरमैन, प्रशासक मंडली सदस्य के सफर के बाद अब निगम का वाइस चेयरमैन के अहम पद पर नियुक्त होना गौरव की बात मानी जा रही है .

श्री यादव ने बताया कि बस्ती से उठ कर वार्ड पार्षद से लेकर वाइस चेयरमेन के पद तक मुझे दायित्व प्रदान कर जनता का सेवा का अवसर मिला है, मुख्य मंत्री के सभी आदेश को नतमस्तक होकर स्वीकार करता रहा हूं . यह पद से मेरी जिम्मेवारी और बड़ी हो गयी है. जनता के सुविधा के लिए मेहनत एवं विश्वास पर खरा उतरना प्राथमिकता में शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola