जात्रा देख कर लौट रही किशोरी से गैंगरेप, छह गिरफ्तार
Updated at : 16 Dec 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में सोमवार रात जात्रा देख कर घर लौट रही आदिवासी नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
विज्ञापन
बीरभूम.
जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में सोमवार रात जात्रा देख कर घर लौट रही आदिवासी नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. मंगलवार को इस घटना के विरोध में भाजपा ने मल्लारपुर थाना का घेराव करते हुए विक्षोभ जताया. इस बीच, पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को छह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना घेराव के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा ने कहा कि महिलाओं के लिए बीरभूम ही नहीं, बल्कि समूचा राज्य असुरक्षित हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में राज्य में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. उनके अनुसार सोमवार रात जात्रा देख कर लौट रही आदिवासी किशोरी(13 वर्षीय) से सामूहिक दुष्कर्म की घटना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. घटना को लेकर भाजपा ने इल्जाम लगाया कि जिले में आदिवासी समाज की महिलाओं व लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पार्टी नेताओं ने मांग की कि मामले में त्वरित कानूनी प्रक्रिया के जरिये दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाये. इधर, पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है. पुलिस के अनुसार इस घटना में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. वहीं, पीड़ित किशोरी का रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है.अदालत परिसर में पुलिस के सामने दुष्कर्म के आरोपी पिटे
जिले के रामपुरहाट महकमा अदालत परिसर में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस के समक्ष ही आम लोगों ने जमकर लात घूंसे मारे. इसके कारण स्थिति तनावपूर्ण बन गयी. किसी तरह से पुलिस सभी अभियुक्तों को अदालत में मौजूद लॉकअप में ले गयी. बताया जाता है कि मल्लारपुर में जात्रा देखकर रात में घर लौटने के दौरान 13 वर्षीय एक नाबालिग के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने रात भर अभियान चलाकर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को सभी छह अभियुक्तों को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश करने के लिए पुलिस वाहन से उतारकर ले जा रही थी तभी वहां मौजूद आम लोगों ने छह युवकों पर लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. किसी तरह मौजूद पुलिस जवानों ने आम लोगों से छुड़ाकर सभी अभियुक्तों को अदालत के अंदर मौजूद पुलिस लॉकअप में ले गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




