दो बाइक की भिड़ंत में एक सवार की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की भिड़ंत में एक सवार की मौत, दो घायल

मृतक का नाम निर्मल महतो(35) और ठिकाना बलरामपुर थाना क्षेत्र का उर्मा गांव बताया गया है.

विज्ञापन

पुरुलिया. शहर के तेलकल पाड़ा ओवरब्रिज पर दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गये. मृतक का नाम निर्मल महतो(35) और ठिकाना बलरामपुर थाना क्षेत्र का उर्मा गांव बताया गया है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो इस दिन रात में निर्मल महतो अपने एक परिजन को लेकर लालपुर से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहा था. दूसरी ओर से शहर के रहनेवाले श्रवण महतो अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. तभी पुरुलिया रेल ओवरब्रिज पर दोनों मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. घायलों को नजदीकी पुरुलिया देवेन महतो सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निर्मल महतो को मृत करार दिया. जबकि श्रवण और एक अन्य शख्स का पुरुलिया अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की छानबीन में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola