ePaper

72 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 15 Jan 2025 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
72 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय राहा बताया गया है. आरोपी बीरभूम जिले के सैंथिया का रहने वाला है.

विज्ञापन

छापेमारी में एक वाहन जब्तबर्दवान/पानागढ़.पूर्व बर्दवान जिले के देवानदिघी थाना इलाके के तालित रेलवे गेट के पास पूर्व बर्दवान जिले की स्पेशल पुलिस टीम ने देवानदिघी थाने की पुलिस के साथ गुप्त सूचना के बाद छापामारी अभियान चलाकर एक कार से करीब 72 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय राहा बताया गया है. आरोपी बीरभूम जिले के सैंथिया का रहने वाला है. मंगलवार को आरोपी को बर्दवान अदालत में पुलिस ने पेश कर रिमांड की मांग की है. पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के तालित रेलवे गेट के पास गुस्करा से नवाब हाट आने के क्रम में पुलिस ने कार को रोक कर उसकी तलाशी ली. तलाशी में कार से 11 पैकेटों में मौजूद करीब 72 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि तस्कर के पास से मौजूद एक टाटा जिस्ट कार को जब्त किया गया है. पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी से पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति गांजे की यह खेप कूचबिहार के माथाभांगा से बर्दवान में किसी को सप्लाई करने के इरादे से ला रहा था. जिला पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola