मेमारी : डायन होने के संदेह में वृद्धा की हत्या, चार लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मेमारी : डायन होने के संदेह में वृद्धा की हत्या, चार लोग गिरफ्तार

सनसनी. छानबीन में जुटी पुलिस, शव पर कई जगह चोट के निशान

विज्ञापन

बर्दवान कोर्ट में पेश करने पर चारों आरोपियों को भेजा गया हवालात

बर्दवान/पानागढ़. शुक्रवार को सुबह पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवीपुर अंचल के गौरीपुर इलाके में एक वयोवृद्ध महिला की डायन होने के संदेह में धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गयी. घटना से इलाके में सनसनी व तनाव फैल गया है. पुलिस ने मृत महिला का नाम लखी हेम्ब्रम (84) बताया है. परिजनों के अनुसार, महिला के शव का गला कटा हुआ और उस पर कई जगह चोट के निशान थे. आरोप है कि उसे बेरहमी से पीटने के बाद धारदार हथियार से गोद कर मौत के घाट उतार दिया गया. घटना की सूचना पाते ही मेमारी थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौत की पुष्टि व पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना को लेकर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक(एएसपी) अर्क बनर्जी ने बताया कि शिकायत मिलने के महज चार घंटों के भीतर मामले की गुत्थी सुलझा ली गयी. महिला की डायन होने के संदेह में हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बर्दवान अदालत में पेश करने पर आरोपियों को पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola