सरकार के ‘यात्री साथी’ ऐप में अब एंबुलेंस सेवा को भी जोड़ा गया

Updated:
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा को ऐप में शामिल करने के लिए पुलिस प्रशासन ने 170 एंबुलेंस संचालकों से चर्चा की है.

विज्ञापन

यात्री साथी ऐप के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस भी बुकिंग की जा सकेगी आसनसोल. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के दफ्तर में बुधवार दोपहर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पश्चिम बर्दवान जिले में यात्री साथी ऐप के माध्यम से अब कैब और ऑटो के अलावा एंबुलेंस बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध हो जायेगी. उन्होंने बताया कि 2024 के अगस्त महीने से इस जिले में ऐप के जरिये कैब बुकिंग शुरू हुई थी, और अब तक सात लाख से अधिक राइड्स दर्ज हो चुकी हैं. एंबुलेंस सेवा को ऐप में शामिल करने के लिए पुलिस प्रशासन ने 170 एंबुलेंस संचालकों से चर्चा की है. कमिश्नर चौधरी ने कहा कि ऐप से बुकिंग करने पर सही और उचित किराये पर सेवा मिलेगी, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी. यदि किसी तरह की असुविधा हो, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गयी है. यह पहल पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से शुरू की गयी यात्री साथी ऐप को और मजबूत करने का प्रयास है, जो पहले से ही कोलकाता, सिलिगुड़ी, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे शहरों में कैब, बाइक टैक्सी और बस टिकटिंग जैसी सेवाएं प्रदान कर रही है. हाल ही में राज्य स्तर पर एंबुलेंस बुकिंग को ऐप में जोड़ने की योजना के तहत यह कदम उठाया गया है. स्थानीय निवासियों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और ओवरचार्जिंग की समस्या कम होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola