दुर्गापुर महिला कॉलेज में नयी एकेडमिक बिल्डिंग की सांसद ने रखी नींव

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 9:37 PM

विज्ञापन

महिला शिक्षा और शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया. दुर्गापुर महिला कॉलेज परिसर में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन की सीएसआर योजना के तहत एक नयी एकेडमिक बिल्डिंग के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

महिला शिक्षा और शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया. दुर्गापुर महिला कॉलेज परिसर में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन की सीएसआर योजना के तहत एक नयी एकेडमिक बिल्डिंग के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई. इस भवन का शिलान्यास बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कीर्ति आजाद ने किया. कॉलेज प्रशासन के अनुसार नई बिल्डिंग के निर्माण पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे. इसमें महिला छात्रों के लिए आधुनिक क्लासरूम, प्रोजेक्टर रूम और उच्च स्तर की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पढ़ाई के माहौल को और बेहतर बनाया जा सकेगा.

कार्यक्रम में सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है. दुर्गापुर महिला कॉलेज प्रबंधन की मांग को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन के सहयोग से इस नई एकेडमिक बिल्डिंग की आधारशिला रखी गई है. उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर अक्सर बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर में अपेक्षित निवेश नहीं हो पाता, जिससे युवाओं के सपने अधूरे रह जाते हैं. इस स्थिति में दुर्गापुर ने सकारात्मक मिसाल पेश की है. यह परियोजना महिलाओं की शिक्षा की मजबूती में महती भूमिका निभायेगी. मौके पर कॉलेज की प्राचार्य महानंदा कांजीलाल, नगर निगम की प्रशासक अनिंदिता मुखर्जी, उज्ज्वल मुखर्जी, असीमा चक्रवर्ती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola