प्रदीप चौधरी की मौत पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
प्रदीप चौधरी की मौत पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

पुलिस ने इस सुसाइड नोट को बरामद करके हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा है.

विज्ञापन

सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया हैडराइटिंग एक्सपर्ट के पास रूपनारायणपुर. चित्तरंजन रेल नगरी के निवासी व चिरेका कर्मी प्रदीप चौधरी की मौत को लेकर उसके बेटे देबदीप्ता चौधरी की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई. प्रदीप की मौत गोली लगने से हुई थी और उसके शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था. जिसमें उसने कबूल किया था कि इस साल तीन अप्रैल को उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी. पुलिस ने इस सुसाइड नोट को बरामद करके हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा है. इस बीच बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चित्तरंजन थाना कांड संख्या 35/2025 में बीएनएस की धारा 103(1) और 25/27 आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. गौरतलब है कि पांच अक्तूबर को चित्तरंजन रेल नगरी के स्ट्रीट संख्या 64, आवास संख्या 25बी में पुलिस ने प्रदीप चौधरी का शव बरामद किया. गोली लगने से प्रदीप की मौत हुई थी. घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल, एक खाली खोखा, चार राउंड जिंदा कारतूस और एक सुसाइड नोट बरामद किया था. सुसाइड नोट में आत्महत्या का कोई जिक्र नहीं था. उसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने का गुनाह कबूल करते हुए बेटे से माफी मांगी थी और अंत में सुसाइड नोट लिखा था. यह लिखावट प्रदीप की है या नहीं? जबतक इसकी पुष्टि नहीं होती है, तबतक पुलिस इस मामले को हत्या के आधार पर जांच करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola