वेबसाइट कारोबारियों की समस्याओं पर दुर्गापुर में भाजपा नेताओं से चर्चा
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 9:45 PM
विशेष समाज सेवा से जुड़े और उद्योगपति व व भाजपा ट्रेड सेल के संयोजक मिट्ठू घाटीने दुर्गापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की.
आसनसोल.
विशेष समाज सेवा से जुड़े और उद्योगपति व व भाजपा ट्रेड सेल के संयोजक मिट्ठू घाटीने दुर्गापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. यह मुलाकात एक निजी होटल में हुई, जहां मिट्ठू घाटी ने उपहार और मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा
मुलाकात के दौरान मिट्ठू घाटी ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी जारी है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र से ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया जाना चाहिए, जो जनता के बीच खड़ा होकर चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो. पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया.
वेबसाइट कारोबारियों की समस्याएं सामने रखीं
मिट्ठू घाटी ने वेबसाइट कारोबारियों से जुड़ी कई छोटी-बड़ी समस्याओं को सामने रखा. उन्होंने बताया कि जीएसटी से संबंधित प्रक्रियाओं के कारण छोटे व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. होटल और अन्य वेबसाइट से जुड़े कारोबारियों को भी विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं, जिनसे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है.
समाधान का आश्वासन
नेतृत्व की ओर से इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लिखित रूप में जानकारी देने का निर्देश दिया गया. यह भी आश्वासन दिया गया कि उचित स्तर पर इन मुद्दों को उठाकर समाधान की दिशा में प्रयास किये जायेंगे. इस अवसर पर समझजीत दत्ता, रिजु डा गोपाल कृष्ण घोष सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
मिले दुर्गापुर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि
दुर्गापुर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर इस्पात क्षेत्र में मजदूरों से जुड़े हुए समस्याओं को उठाया. शहर के एक निजी होटल में हुए इस मुलाकात के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण विस्तारीकरण योजना को समय से पूर्ण करने का आग्रह किया. इस मौके पर संघ के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों के वेतन संशोधन पर भी चर्चा किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










