इडी की रेड को लेकर सीएम पर बरसे मिथुन चक्रवर्ती
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने इडी और सीबीआई की कार्रवाइयों को लेकर तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने इडी और सीबीआई की कार्रवाइयों को लेकर तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. मंगलवार को पूर्व बर्दवान जिले के भातार ब्लॉक स्थित पालार मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई उन्हीं के यहां रेड करती है, जो चोरी व डकैती करते हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने हाल में कोलकाता के आइ-पैक कार्यालय में ईडी की रेड का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन मुख्यमंत्री ने क्या किया, यह किसी से छिपा नहीं है. उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि डर किस बात का है, फाइल और लैपटॉप लेकर क्यों जाना पड़ा. सभा के दौरान उन्होंने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार भाजपा और तृणमूल दोनों मैदान में होंगी, लेकिन भाजपा पेनाल्टी गोल करेगी. उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि चोरी और भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










