सिंचाई मंत्री मानस भुइयां का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

Updated:
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री मानस भुइयां का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

भुइंया ने दावा किया कि केवल उत्तर बंगाल ही नहीं, बल्कि दक्षिण बंगाल भी दामोदर वैली के डैम से छोड़े गये पानी के कारण बाढ़ की चपेट में आया है

विज्ञापन

उत्तर बंगाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं पर केंद्र की नीतियों पर सवाल प्रशासनिक समीक्षा बैठक में उठाये मुद्दे पुरुलिया. मंगलवार दोपहर पुरुलिया सर्किट हाउस में आयोजित प्रशासनिक समीक्षा बैठक में पश्चिम बंगाल के सिंचाई मंत्री मानस रंजन भुइयां ने उत्तर बंगाल में आयी प्राकृतिक आपदा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. बैठक में मंत्री संध्या रानी टुडू, विधायक राजीव लोचन शेरन, जिला सभाधिपति निवेदिता महतो, जिलाशासक डॉ रजत नंदा, जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी, सह-सभापति, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष और संबंधित विभाग के अधिकारी व इंजीनियर उपस्थित थे. भुइयां ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की ः बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भुइयां ने इंडो-भूटान नदी आयोग गठित करने की वकालत की और कहा कि इस मुद्दे पर संसद में कई बार आवाज उठाने और मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गये पत्र के बावजूद केंद्र ने कोई महत्व नहीं दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीति बंगाल को दबाने और खत्म करने की है. भुइंया ने दावा किया कि केवल उत्तर बंगाल ही नहीं, बल्कि दक्षिण बंगाल भी दामोदर वैली के डैम से छोड़े गये पानी के कारण बाढ़ की चपेट में आया है. उन्होंने बताया कि इस साल डीवीसी के छोड़े गये पानी से अब तक छह बार बाढ़ आयी है, जिससे व्यापक जन-धन का नुकसान हुआ है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola