ePaper

भाजपा पर बरसे मंत्री मलय व स्नेहाशीष

Updated at : 20 Dec 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा पर बरसे मंत्री मलय व स्नेहाशीष

एसआइआर : जामुड़िया में तृणमूल कांग्रेस ने दिखायी ताकत

विज्ञापन

जामुड़िया. जामुड़िया के नंदी रोड स्थित नजरुल शतवार्षिकी मैदान में शुक्रवार को ””””बांग्ला विरोधी भाजपा और एसआइआर ”””” के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की प्रतिवाद सभा आयोजित की गयी. सभा में जनसैलाब उमड़ा, जिसे संबोधित करते हुए राज्य के कानून मंत्री मलय घटक और परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने केंद्र सरकार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर तीखे प्रहार किए. ज्ञात रहे कि बीते सप्ताह शुभेंदु अधिकारी ने इसी स्थान पर एक सभा की थी,जिसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस के द्वारा यह सभा की गई थी,ऐसा माना जा रहा है.

हर वार्ड में सभा कर ले भाजपा, जीतना नामुमकिन : मलय घटक

कानून मंत्री मलय घटक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा नेता बड़ी-बड़ी बातें करने लगे हैं. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को चुनौती देते हुए कहा, “भाजपा चाहे हर विधानसभा क्या, हर वार्ड में सभा कर ले, फिर भी वह जीत हासिल नहीं कर पाएगी। टीएमसी पूरे साल जनता के साथ सुख-दुख में खड़ी रहती है, जबकि भाजपा नेता केवल चुनाव के समय दिखाई देते हैं ” विधायक अग्निमित्रा पॉल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण की विधायक पिछले चार सालों से अपने क्षेत्र से गायब थीं और अब चुनाव पास देख बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं, जनता इसका जवाब वोट से देगी.

एसआइआर और केंद्र की मंशा पर सवाल

परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिस तरह आनन-फानन में एक महीने के भीतर एसआईआर लागू करने की कोशिश की जा रही है, वह केंद्र की गलत मंशा को दर्शाता है. शुभेंदु अधिकारी की पिछली सभा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज की भीड़ ने साबित कर दिया है कि जामुड़िया की जनता का समर्थन केवल ममता बनर्जी के साथ है.

जामुड़िया अब ममता बनर्जी का गढ़ : विधायक हरेराम सिंह

स्थानीय विधायक हरेराम सिंह ने शुभेंदु अधिकारी के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने भाजपा की 25 हजार वोटों से जीत की बात कही थी.हरेराम सिंह ने कहा, “यह अब पहले वाला जामुड़िया नहीं है, यह ममता बनर्जी का जामुड़िया है. 2021 और लोकसभा चुनाव में यहाँ की जनता ने टीएमसी को बढ़त देकर यह साबित कर दिया है. भाजपा नेता जीत का सपना देखना छोड़ दें.

इस विशाल जनसभा में कानून मंत्री मलय घटक और परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती के अलावा जिला सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, ब्लॉक-1 अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी, बोरो-1 चेयरमैन शेख शानदार, लतीफा काजी, ब्लॉक-2 अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, असीमा चक्रवर्ती, प्रेमपाल सिंह, असीत मंडल, साधन राय, शेख दिलदार, पुतुल बनर्जी, दिनेश चक्रवर्ती, रुपेश यादव, राखी कर्मकार और इन्द्र बाध्यकर सहित टीएमसी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola